ताजा खबरे
IMG 20250510 234611 पाकिस्तान जिम्मेदार, भारत ने सेना को दी खुली छूट Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारत-पाक तनाव को कम करने के कुछ ही देर बाद पाकिस्तान ने अपना घिनौना चेहरा दुनिया को दिखा दिया। विदेश मंत्रालय ने 11 बजे एक प्रेस कांफ्रेस की और कहा कि सीजफायर नहीं रुका तो सेना पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लेगी सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। पाकिस्तान के इस हरकत का भारत ने कड़ा विरोध जताया है और सेना को सख्त कदम उठाने के निर्देश भी दे दिए हैं।

विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा,”भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच जो पिछले कुछ दिनों से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने का समझौता आज शाम को हुआ था, पिछले कुछ घंटों से उस समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है, इस सीमा अतिक्रमण से निपट रही है, यह अतिक्रमण अत्यंत निंदनीय है और पाकिस्तान इसके लिए जिम्मेदार है।”


Share This News