ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250508 231806 2 युद्ध : बाड़मेर और जैसलमेर में तनाव, तेज धमाके सुने, हाई अलर्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में स्थिति तनावपूर्ण है। दोनों जिलों में आज फिर ड्रोन एक्टिविटी दिखाई दी है। बाड़मेर के आसमान में विमान और ड्रोन जैसी चीज देखी गई है। शहर में पूरी तरह ब्लैकआउट है। सायरन के साथ तेज धमाकों की आवाज सुनी जा रही है। यहां पुलिस मुवमेंट भी तेज हो गया है। पूरे शहर में पहले से ही रेड अलर्ट जारी है।

बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने अलर्ट जारी करते हुए सभी लोगों को तुरंत घरों के अंदर जाने की हिदायत दी है।

पंजाब के पठानकोट और अमृतसर में शुक्रवार रात पाकिसतानी ड्रोन देखे गए हैं। पठानकोट के एयरबेस के पास से धमाकों की आवाज भी आई है। भारतीय सेना का एयर डिफेंस सिस्टम तुरंत इन ड्रोन को जवाबी हमला देने के लिए तैयार हो गया। कुछ ही पलों में इन ड्रोनों को मार गिराया गया। पठानकोट में ड्रोन देखे जाने के बाद अमृतसर में ब्लैकआउट के बाद लगातार सायरन बजने लगे। अमृतसर होशियारपुर तरनतारन में भी ड्रोन देखे गए हैं। हमले नाकाम किये जा रहे है।


Share This News