ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 10 बीकानेर के 26 ई-मित्र केंद्रों के विरुद्ध लगाया जुर्माना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। शहर के 26 ई-मित्र केंद्र संचालकों के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया है।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विभिन्न विभागों की योजनाओं के कार्यों के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने, नवीनतम रेट लिस्ट नहीं लगाने सहित विभिन्न शिकायतों की जांच के लिए प्रोग्रामर विक्रम स्वरूप जाखड़, सहायक प्रोग्रामर मोहम्मद सलीम, भवंरलाल व्यास, जयप्रकाश राणा एवं श्री दीनदयाल मेघवाल ने शहर के 51 ई-मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 26 ई-मित्र केन्द्रों पर पेनल्टी लगाई गई।

इनमें एक ई- मित्र बालाजी ई-मित्र केन्द्र, पवनपुरी को 7 दिवस के लिए अस्थाई रूप से बंद किया। इसी प्रकार 26 ई-मित्र केंद्रों के विरुद्ध कुल 12 हजार 900 रूपये की पेनेल्टी लगाई गई। इसी प्रकार ई-मित्र केंद्रों को को-ब्रांडेड बैनर एवं रेटलिस्ट लगाने, ई-मित्र धारकों को आई-कार्ड पहनने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी सरकारी योजना में आवेदक की सही सूचना पोर्टल पर फीड की जाए एवं उनके ही मोबाइल नम्बर व ई-मेल आईडी ही फीड किये जाएं, जिससे आवेदक को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।


Share This News