ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250507 WA0020 बीकानेर में पंद्रह मिनट का रहा ब्लैक आउट, आमजन ने बंद की लाइटें, सायरन गूंजा, कुछ लोगों ने की ये शिकायतें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में बुधवार सायं 8.15 से साढ़े आठ बजे तक ब्लैकआउट रहा। इस दौरान आमजन ने घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठान और वाहनों की लाइटें बंद रखकर अपनी भागीदारी निभाई। ब्लैक आउट का साइरन बजने के साथ ही आमजन ने लाइटें बंद कर ली। मुख्य सड़कों पर चलने वाले वाहनों की लाइटें भी बंद रहीं। शहरी परकोटे में भी ब्लैक आउट का असर देखने को मिला। कई स्थानों पर ब्लैक आउट के निर्धारित समय से पूर्व ही अपनी दुकानें बंद कर ली। गंगाशहर, मुरलीधर व्यास नगर और मुक्ता प्रसाद नगर सहित अन्य क्षेत्रों में भी आमजन ने लाइटें बंद की। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ब्लैकआउट को लेकर उत्सुकता रही।

जयनारायण व्यास कॉलोनी के कुछ लोगों ने सायरन सुनाई नहीं देने की शिकायत की। वहीं जस्सूसर गेट सहित कई इलाकों में रोड लाइट चालू मिली।


Share This News