ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 13 बीकानेर में सड़क दुर्घटना में 2 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिले के नोखा क्षेत्र में सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब स्कॉर्पियो सवार तीन युवक शादी समारोह से लौट रहे थे और उनकी गाड़ी बाईपास पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बीकानेर बाईपास स्थित पांचू पुलिया के पास हुआ, जहां एक ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था। स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आ रही थी और अंधेरे में ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और धीरज और विकास, जो आपस में चचेरे भाई थे, उनकी मौत हो गई। राकेश गोदारा नामक तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

तीनों युवक नोखा गांव निवासी बताए जा रहे हैं और कपड़े के कारोबार से जुड़े हुए हैं। वे सतरेन गांव में एक दोस्त की शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। राकेश अपने दोनों भाइयों को नोखा छोड़ने जा रहा था कि यह हादसा हो गया। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे।


Share This News