ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220726 123123 8 बीकानेर की होटल में दुष्कर्म का मामला, अश्लील क्लिप से ब्लैकमेल किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर की एक होटल में युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नागौर के रहने वाले युवक ने जोधपुर निवासी युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। उसे घुमाने के बहाने बीकानेर बुलाया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती की अश्लील क्लिप बना ली और ब्लैकमेल कर बार-बार बुलाने लगा।

पीड़िता पुलिस के पास पहुंची तो आरोपी युवक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। जोधपुर निवासी 26 साल की पीड़िता विवाहित है। नागौर के रहने वाले उसके दूर के रिश्तेदार ने उसे इंस्टाग्राम पर फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती कर ली। दोनों में लगातार बातचीत होने लगी। अक्टूबर, 24 में आरोपी युवक ने युवती को बीकानेर घुमाने का झांसा दिया। जोधपुर बस में रवाना हुई और नागौर से युवक भी बैठ गया। दोनों बीकानेर पहुंचे और रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल के कमरे में रुक गए। होटल में आरोपी ने युवती को कोल्डड्रिंक पिलाई जिससे युवती बेहोश हो गई। आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो ली, वीडियो भी बना लिया।

युवती को होश आया तो आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर कहा कि अगर किसी को बताया तो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। उसने अश्लील वीडियो पति और ससुरालवालों को दिखाने की भी धमकी दी। युवती को ब्लैकमेल कर बीकानेर बुलाता और होटल में दुष्कर्म करता रहा। आखिर परेशान होकर युवती ने मना कर दिया तो आरोपी ने अश्लील फोटो, वीडियो वायरल कर दिए। पीड़िता की ओर से कोटगेट पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है। मामले की जांच कर रहे एसएचओ विश्वजीतसिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान ले लिए हैं और उसका मेडिकल मुआयना करवाया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


Share This News