ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250506 185306 भारत-पाक तनाव : बीकानेर के 10 प्रमुख स्थानों पर कल सायरन बजेंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने आज मौके मॉकड्रिल व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सिविल डिफेंस कार्यालय में तैयारियों की समीक्षा की। शहर के 10 प्रमुख स्थानों पर सायरन लगे हुए हैं। इस सभी सायरनों का परीक्षण किया गया ताकि आम लोगों को हमले की स्थिति में सतर्क किया जा सके। 

54 साल बाद जीवंत होगा नज़ारा

कल पूरे भारत में एक साथ मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजेंगे। इसके अलावा अचानक बिजली बंद कर दी जाएगी ताकि रात के समय हवाई हमले की स्थिति में शहर को दुश्मन की नजर से छिपाया जा सके। यह तकनीक आखिरी बार 1971 की बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के समय इस्तेमाल हुई थी। हाई रिस्क इलाकों से लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाने का अभ्यास किया जाएगा, जिससे वास्तविक स्थिति में आने वाली रुकावटों को पहचाना जा सके।

नागरिकों को युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सायरन के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने और आपदा की स्थिति में जरूरी कदम उठाने की प्रक्रिया सिखाई जाएगी।

img 20250506 185351492711664091254253 भारत-पाक तनाव : बीकानेर के 10 प्रमुख स्थानों पर कल सायरन बजेंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News