ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220511 111942 3 भारत-पाक में तनाव, सात मई को देश में बजेंगे सायरन, मॉक ड्रिल का दिया निर्देश Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आज देश के गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने सोमवार 5 अप्रैल 2025 को बड़ा कदम उठाते हुए देश के कई राज्यों को नागरिकों की सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने के निर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि  राज्य 7 मई 2025 को प्रभावी तरीके से नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन करेंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


1. हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन।
2. शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों, छात्रों आदि को प्रशिक्षण।
3. क्रैश ब्लैक आउट उपायों का प्रावधान।
4. महत्वपूर्ण संयंत्रों/प्रतिष्ठानों को समय से पहले छिपाने का प्रावधान
5. निकासी योजना का अद्यतनीकरण और उसका पूर्वाभ्यास

ऐसा अभ्यास 1971 में किया गया था, जिस साल भारत और पाकिस्तान के बीच दो मोर्चों पर युद्ध हुआ था। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद, जिसमें पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों ने 26 नागरिकों की हत्या कर दी थी। उसके बाद दोनों देशों की कश्मीर से लगती सीमा पर तनाव कम होने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान ने लगातार 11 रातों से नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की है। भारत ने इस्लामाबाद की बार-बार सीमा पार से की गई गोलीबारी का कड़ा जवाब दिया है।

पंजाब के फिरोजपुर में कल रात 9 से 9:30 बजे तक छावनी क्षेत्र में लाइटें बंद कर दी गईं थीं। पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (PSPCL) के एक अधिकारी से अभ्यास के निर्धारित समय पर बिजली काटने को कहा। छावनी बोर्ड के अधिकारी ने एक पत्र में कहा, “आपसे अनुरोध है कि इस अवधि के दौरान पूर्ण ब्लैकआउट को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस रिहर्सल का उद्देश्य मौजूदा युद्ध खतरों के दौरान ब्लैकआउट प्रक्रियाओं को लागू करने में तैयारी और प्रभावशीलता सुनिश्चित करना है। सरकार द्वारा सेना की गतिविधियों को सोशल मीडिया व अन्य मीडिया संस्थानों में दिखाने पर रोक है। यदि कोई भी व्यक्ति या संगठन यह कार्य करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में ऐसा किए जाने पर देशभर में सम्बंधित व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है।


Share This News