ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220726 123123 6 श्रीकरणी माता मंदिर में सोने व चांदी के छत्र चोरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिले में चोरों के हौंसले बुलंद है। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कीतासर भाटियान गांव स्थित प्रसिद्ध रोहिडा धाम करणी माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर भीतर रखे कीमती चांदी और सोने के तीन छत्रों को चुरा लिया।

पुलिस को इस बारे में मंदिर के पुजारी गोकुलराम नाई ने बताया कि वे 2 मई को दोपहर 12 बजे पूजा अर्चना कर घर लौटे थे। शाम करीब 4:30 बजे जब वे मंदिर लौटे, तो मंदिर के मुख्य द्वार के ताले टूटे हुए मिले और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त था। जांच करने पर पता चला कि मंदिर में रखे चांदी व सोने के तीन बहुमूल्य छत्र गायब हैं।

घटना स्थल से लोहे की दो-तीन एंगल भी मिली हैं। जिनका इस्तेमाल ताले तोड़ने में किया गया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में संदिग्ध पैरों के निशान भी मिले हैं। पुजारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बीकानेर में चोर अब मंदिरों में भी हाथ साफ कर रहे है।


Share This News