ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 88 बीकानेर में आग लगने से पांच झुलसे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे में आग लगने से पांच झुलसे। मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम वार्ड 11 स्थित किसान ओंकारनाथ के घर शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग में दूल्हा, उसकी मां और तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसा करीब 4 बजे हुआ जब बान भरने की रस्म के लिए घर में महिलाएं एकत्रित थीं।

यह हादसा तब हुआ जब घर में चाय बनाने के दौरान एलपीजी सिलेंडर से अचानक गैस लीक हुई और आग पकड़ ली। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर बैठी महिलाएं और दूल्हा चपेट में आ गए। हादसे में दूल्हे दामोदर की मां मोहिनी देवी (50) और एक अन्य महिला माली (45) गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों 50 प्रतिशत से अधिक जल चुकी हैं।

झुलसे अन्य लोगों में तुलछी देवी, सरस्वती और दूल्हा दामोदर शामिल हैं। शादी समारोह की खुशियों के बीच इस भयावह हादसे ने पूरे परिवार और क्षेत्र में मातम का माहौल बना दिया है। ओंकारनाथ के बेटे और दोनों बेटियों की शादी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर होनी थी।


Share This News