ताजा खबरे
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद
IMG 20241023 101608 84 इस दिन से मौसम बदलेगा, गर्मी से मिलेगी कुछ राहत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, जयपुर। राजस्थान के मौसम विभाग के अनुसार मई के पहले सप्ताह में पूर्वी हवाएं प्रभावी होने व बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान तापमान में कुछ कमी आने से हीट वेव्स से राहत मिल सकती है। विभाग का कहना है कि मई प्रथम सप्ताह में मौसम में उतार चढ़ाव देखा जाएगा। इससे पहले कुछ दिन तापमान बढ़ेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों में प्रदेश का तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ेगा और प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के साथ रात के समय भी हीट वेव्स चलेंगी। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद तेज आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है। मई पहले सप्ताह में राजस्थान के अधिकांश जिले प्रभावित होंगे।


Share This News