ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250427 WA0029 बीकानेर से आज रात रवाना हुआ 30 गाड़ियों का काफिला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। संविधान बचाओ रैली में भाग लेने हेतु देहात कांग्रेस कार्यालय से सियाग के नेतृत्व में 30 गाड़ियों का काफिला हुआ रवाना। अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशभर में संविधान बचाओ अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में सोमवार को राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेटी द्वारा जयपुर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली में भाग लेने के लिए जिला काँग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में रानी बाजार स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय से 30 गाड़ियों का काफिला रात्रि 9:15 बजे रवाना हुआ। गाड़ियों के काफिले को जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि संविधान बचाओ रैली के सफल आयोजन के लिए विधानसभावार नियुक्त किए गए। समन्वयक खाजूवाला से पृथ्वीराज कुकणा, कोलायत से मोहमद अकरम सम्मा, लूनकरनसर से प्रेमप्रकाश सारण, श्री डूंगरगढ़ से मुखराम धतरवाल, नोखा से ओमप्रकाश मेघवाल आदि ने अपने अपने क्षेत्र से रैली में जाने वाले कांग्रेसजनों और गाड़ियों की फीडबैक जिला समन्वयक अम्बाराम इणखिया को सौंपी। जिसको जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेटी मुख्यालय भिजवाया गया।


Share This News