ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20241023 101608 75 बीकानेर में ईडी की कार्रवाई, पीएनबी बैंक में 25 करोड़ के फ़्रॉड का मसला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े 25 करोड़ रुपए के फ्रॉड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार सुबह राजस्थान के चार जिलों में बड़ी कार्रवाई की।

ईडी की टीमों ने जयपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के कुल 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

सूत्रों के अनुसार, श्रीगंगानगर निवासी अमनदीप चौधरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक से 25 करोड़ रुपए का लोन लिया और इसके बाद बैंक को धोखा देकर रकम हड़प ली। आरोप है कि उन्होंने वेयरहाउस में रखे माल को गिरवी रखकर लोन प्राप्त किया, लेकिन बाद में बैंक को बिना जानकारी दिए वह माल बाजार में बेच दिया गया।

इस पूरे मामले में अमनदीप चौधरी के साथ उनकी पत्नी सुनीता चौधरी, ओम प्रकाश और अन्य आरोपी भी शामिल हैं। जयपुर में तीन, बीकानेर में दो और हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में पांच ठिकानों पर ईडी की टीमों ने रेड की कार्रवाई की।

उल्लेखनीय है कि इस धोखाधड़ी को लेकर अक्टूबर 2020 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर में केस दर्ज किया गया था। अब इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के चलते ईडी ने भी जांच शुरू की है।

ईडी की यह छापेमारी बैंकिंग सिस्टम में हुए एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश मानी जा रही है। जांच एजेंसी अब आरोपियों की संपत्तियों और पैसे की लेन-देन की भी पड़ताल कर रही है।


Share This News