ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240219 102604 2 नहरबंदी : दो दिन में एक बार होगी पानी की आपूर्ति ? Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में पूर्ण नहरबंदी के चलते पानी की सप्लाई में कमी की जाएगी। आने वाले दिनों में दो दिन में एक बार आपूर्ति होगी, जिसकी जलदाय विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। नहरबंदी की शुरुआत के साथ ही अब जलदाय विभाग अपनी डिग्गियों, जलाशयों और जलस्रोतों में संचित पानी से पेयजल आपूर्ति करेगा। अभी प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी की आपूर्ति हो रही थी, लेकिन अब पानी के सीमित भंडारण को देखते हुए इसमें 50% कटौती की जाएगी।

दो दिन पहले नहर बन्द

बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहले ही 1500-1500 मिलियन लीटर पानी जमा कर लिया गया है। नहर से हरिके बैराज का पानी सोमवार आधी रात के बाद बंद हो गया, और अब केवल दो-तीन दिन तक ही नहर में पानी बहेगा। 

जलदाय विभाग जल्द ही सम और विषम तिथि के आधार पर नई जलापूर्ति योजना लागू करेगा। यानी अब शहरवासियों को दो दिन में एक बार पानी मिलेगा। शहरी और ग्रामीण इलाकों में जहां पानी की किल्लत ज्यादा होगी, वहां टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी।


Share This News