ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250422 120201 212 किलो नकली घी जब्त, सीएमएचओ व सदर पुलिस की कार्रवाई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, श्रीगंगानगर। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार रात को जिला मुख्यालय पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में ब्रांडेड कंपनियों का नकली देशी बेचने की आशंका पर 212 किलो घी पकड़ा। इस दौरान एक आरोपी मौके से पकड़ा गया और दूसरा फरार हो गया। 

इस दौरान सदर थाना पुलिस और सरस कंपनी के प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे। पिछले कई महीनों से यह घी बेचा जा रहा था। टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए दुकान को सीज कर दिया।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर विगत दिवस चांडक कोठी के नजदीक स्थित बिग डील मार्ट पर दबिश दी गई, जहां पर सरस ब्रांड का नकली घी पकड़ा गया। कम मात्रा में होने के कारण टीम ने होलसेलर को पकड़ने का प्रयास जारी रखा और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, जिस पर टीम ने सोमवार को बिग डील मार्ट पर पहुंचे पुरानी आबादी निवासी दीपक शर्मा को मौके से पकड़ा।

कड़ी पूछताछ में उसने ड्रीम सिटी से घी लाने की जानकारी दी। टीम ने आरोपी को साथ लेकर चार बी, ड्रीम सिटी स्थित मोनू बुटिक पर दबिश दी। जहां से अमूल, सरस एवं एवरेडी ब्रांड का 212 किलो नकली घी बरामद किया गया। दुकान मालिक का नाम मोनू गोयल बताया गया है, जो मौके से फरार हो गया। घी के नकली होने की आशंका पर टीम ने सामान सहित दुकान को सीज कर दिया। इस दौरान एफएसओ कंवरपाल सिंह एवं हंसराज गोदारा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

सीओआईईसी विनोद बिश्नोई ने जनता से अपील की है कि जहां भी अशुद्ध, मिलावटी और अवधि पार खाद्य सामग्री बेचने की आशंका हो, उसकी शिकायत अवश्य करें। इसके लिए जिला स्तरीय व्हाट्सएप नंबर 9351504313 या राज्य स्तरीय 9462819999 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज किया जा सकता है या 181 पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।


Share This News