ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250422 195755 26 पर्यटकों की मौत, पहलगाम में आतंकी हमला Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट । एक बार फिर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर हमला किया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर ए तैयब्बा के संगठन टीआरएफ ने ली है। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

जिनका इलाज जारी है। इस हमले के पीड़ितों में कर्नाटक के लोग भी शामिल हैं। इसे लेकर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बयान दिया है। सिद्धारमैया ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दो टीमों को जम्मू कश्मीर भेजा है। सिद्धारमैया ने कहा कि इस घटनाक्रम पर हम बारीकी से नजर रख रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।’ 


Share This News