ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250421 WA0015 महिलाओं को सेनेटरी पैड का नि:शुल्क वितरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन बीकानेर के द्वारा आज कैंसर हॉस्पिटल पीबीएम के सामने स्थित रैन बसेरा में सेनेटरी पैड का निशुल्क वितरण किया गया एवं महिलाओं को शारीरिक साफ- सफाई के महत्व के बारे में अवगत करवाया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल महिला संगठन द्वारा सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए एक सराहनीय पहल के अंतर्गत महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। यह कार्यक्रम संगठन की उपाध्यक्षा सुषमा यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता और मासिक धर्म स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
आज पैडवितरण कार्यक्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष सुषमा यादव सचिव रेणु कुमारी महिला समिति की सदस्य डॉक्टर आशु मलिक, नीलम, पुष्पा शर्मा, पुष्पा , मोनिका आदि मौजूद रहे ।


Share This News