ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20241023 101608 64 सोमवार को बीकानेर बन्द का आह्वान! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में सोमवार को बन्द का आह्वान किया गया है। जिले में यह बंद दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह बंद देशनोक पुल हादसे के 6 मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिलवाने के लिए रखा गया है। इस बारे में जिला प्रशासन के साथ हुई वार्ता विफल हो गई है।

img 20250420 2254383658705072468667124 सोमवार को बीकानेर बन्द का आह्वान! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

बीकानेर में पिछले दिनों सेन समाज के 6 पुरुषों का एक साथ निधन हो गया था। ये सभी देशनोक में विवाह में शामिल होकर नोखा के लिए रवाना हुए थे। तभी देशनोक पुल पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में इन सभी की मौत हो गई। इन सभी के आश्रितों की सहायता के लिए प्रशासन से अपील की गई थी। मगर सुनवाई ना होने पर देशनोक पुल हादसा संघर्ष समिति के तत्वावधान में धरना लगाया गया। 

कांग्रेस नेता महेंद्र गहलोत के नेतृत्व में गोविंद राम मेघवाल, रामनिवास कूकणा आदि भी शामिल हैं। मेघवाल ने बताया कि सोमवार सुबह बंद का आह्वान किया है। नोखा के व्यापारिक संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है। वहीं बीकानेर शहर में भी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से बंद रखने का निवेदन किया गया है। हालांकि स्कूल, कॉलेज व अस्पतालों को बंद से मुक्त रखा गया है। 


Share This News