ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250418 230448 बीकानेर : शहर के इस घर में लगी आग, टला हादसा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र स्थित सिनेमैजिक रोड नंबर 5 पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में अचानक आग लग गई। टेलीफोन के माध्यम से सूचना मिलते ही गंगाशहर थाने से सहायक उप निरीक्षक श्री किसनाराम, श्री सीताराम कांस्टेबल, गणेश कुमार व ड्राइवर श्री कुलदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

आग की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग और बिजली विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही शिव वैली फायर स्टेशन से फायरमैन विजय कुमार, सत्यनारायण और ड्राइवर अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं बिजली विभाग से राकेश और लक्ष्मण भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बिजली की सप्लाई काट दी गई जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका।

श्याम पुत्र ओमप्रकाश कुम्हार निवासी सिनेमैजिक के पास के घर में फ्रिज में अचानक आग लगने से गैस सिलेंडर चपेट में आ गया। सिलेंडर से गैस का रिसाव शुरू हो गया जिससे आग और फैलने की आशंका बन गई थी। लेकिन अग्निशमन और बिजली विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग की संयुक्त कार्यवाही से एक बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने के बाद यातायात व्यवस्था को भी पुनः सुचारु कर दिया गया है।


Share This News