ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231123 090506 19 पीबीएम अस्पताल में रोगी के परिजन की जेब से 40 हज़ार चोरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में पीबीएम अस्पताल परिसर में रोगी व परिजनों को भी चोर नहीं बख़्श रहे। अस्पताल में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। 16 अप्रैल को सुबह करीब 10:30 बजे पुरानी महाराजा एमआरआई बिल्डिंग के अंदर एक व्यक्ति की जेब से अज्ञात चोर ने 40 हजार रुपए पार कर लिए।

पुलिस के अनुसार जस्सासर निवासी कन्हैयालाल जाट ने इस घटना को लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि वह किसी कार्य से एमआरआई बिल्डिंग आया था। जहां भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए किसी ने उसकी पिछली जेब से नकदी चुरा ली।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अस्पताल परिसर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से आमजन में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Share This News