ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20250411 155835 महिला कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, सड़क पर सेकी रोटियां Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। जोधपुर जिले में महिला कांग्रेस ने आज बढ़ती महंगाई के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया गया। कलेक्ट्रेट के सामने इस प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं इकट्ठे हुईं और नीम के पेड़ के नीचे बैठकर रोटियां बनाईं। चूल्हे के धुएं से आंखें पोंछती महिलाओं ने कहा कि गैस के सिलेंडरों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। दाल-रोटी मुश्किल हो गई, गैस की कीमत डबल हो गई।

आम जनत त्रस्त है, सरकार को क्या मलाल है कुछ इस तरह के नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर महिलाएं इस प्रदर्शन में शामिल हुईं। 

महिलाओं का कहना था कि गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। महिलाओं के इस प्रदर्शन में भोपालगढ़ विधायक गीता देवी, पूर्व विधायक मनीष पवार, जोधपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजयलक्ष्मी पटेल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

महिला कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल इन महिलाओं ने कहा कि उन्हें आस थी कि इस महंगाई से राहत मिलेगी लेकिन जिस तरीके से बढ़ती महंगाई के बीच गैस के सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हैं, उसने उन्हें फिर से इस धुएं के आगोश में धकेल दिया है। महिलाओं के इस प्रदर्शन को देखकर सड़क से निकलने वाला हर व्यक्ति उनकी तरफ देख रहा था और उनके हाथों की तख्तियां पढ़ रहा था।


Share This News