ताजा खबरे
चुनाव : कांग्रेस के 25 सदस्य 6 साल के लिए निलंबितबीकानेर में मुख्यमंत्री के रोड शो की खास बातेंचुनाव : वार्ड 73 में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क जारीबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीबीकानेर में ‘महाराजा डॉ. करणी सिंह फेडरेशन कप रोलर हर्बी चैंपियनशिप’ का भव्य आगाजदाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव शुरूचुनाव :मोहता चौक में रौबीलों ने की आमजन से मतदान की अपीलचुनाव : मतदान दलों की रवानगी मंगलवार को, अनुपस्थितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशचुनाव : साढ़ू भाइयों में कौन पड़ेगा भारी ?चुनाव : निर्दलीय व बागी बिगाड़ेंगे पार्टियों का ‘खेल’ ! मगर कठिन है महापौर की डगर
IMG 20250406 231344 बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भीषण आग, मचा हड़कंप Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) में आग लगने से हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक ट्रेन में आग लगने का मामला सामने आया है।

मुसाफिरों से भरी बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) के एक हिस्से में रविवार शाम को अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में ट्रेन को रोका गया। रेलवे के एक अधिकारी ने आग लगने की इस घटना के बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और अग्निकांड में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। 

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) की ‘पावर कार’ (ट्रेन का वह हिस्सा जिससे रेलगाड़ी में बिजली की आपूर्ति की जाती है) में आग लग गई। आग लगने की यह घटना तराना और ताजपुर स्टेशनों के बीच शाम पांच बजे के आस-पास हुई। यात्री ट्रेन की ‘पावर कार’ में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं मरम्मत के बाद रेलगाड़ी को शाम साढ़े छह बजे गंतव्य के लिए रवाना भी कर दिया गया।

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अग्निकांड के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी इस घटना के कारण की जांच में जुटे हैं। इससे पहले बीते बुधवार की रात कुर्ला स्टेशन पर एक खाली उपनगरीय ट्रेन से धुआं निकलने के कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी।


Share This News