ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20250403 WA0023 बीकानेर में तीन दिवसीय रामलीला शुक्रवार से Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में तीन दिन श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी के चरित्र का होगा मंचन, धूम मचाएंगे भक्त हनुमान। शुक्रवार शाम 7 बजे होगा भव्य रामलीला का आगाज, तीन घंटे मर्यादित जीवन की मिलेगी सीख। प्रभु श्रीराम की मर्यादा, जानकी का त्याग, लक्ष्मण का सेवा भाव और हनुमान की भक्ति साक्षात् देखनी हो तो शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे करणीसिंह स्टेडियम पहुंचे और भव्य रामलीला देखें। भगवान श्रीराम जन्मोत्सव पर अंतराष्ट्रीय स्तर की भव्य रामलीला का मंचन बीकानेर में 4 से 6 अप्रैल 2025 को करणी सिंह स्टेडियम में होने जा रहा है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दीपक गौड़ ने बताया कि श्री विमर्शानंदगिरि महाराज, गोस्वामी सुशील महाराज, समिति के संरक्षक दिलीप पुरी, महामंत्री एडवोकेट अशोक प्रजापत,कोषाध्यक्ष नारायण उपाध्याय व समिति के पदाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।

समिति के संरक्षक दिलीप पुरी ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे विमर्शानंदजी महाराज, गोस्वामी सुशीलजी महाराज, रामेश्वरानंदजी महाराज, श्री विलासनाथजी महाराज, नर्मदानंदजी महाराज एवं विशोकानंदभारतीजी महाराज द्वारा रामलीला मंचन का शुभारम्भ किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम का मंचन सर्व धर्म संसद के राष्ट्रीय संयोजक एवं भृगु पीठाधीश्वर गोस्वामी सुशील महाराज के सान्निध्य में श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है।

समिति के महामंत्री अशोक प्रजापत ने बताया कि करीब 8 हजार से अधिक लोगों की क्षमता वाले डॉ करणी सिंह स्टेडियम में तीन दिन तक रोजाना शाम को 7 से रात्रि 10 बजे होने वाली रामलीला का मंचन हजारों लोगों को मर्यादित जीवन की सीख देगा। समिति के कोषाध्यक्ष नारायण उपाध्याय व उपाध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने बताया कि 120 से अधिक कलाकारों द्वारा इस रामलीला का मंचन किया जाएगा। जिनमें 75 मुख्य कलाकार मंच पर अभिनय व डांस आदि की प्रस्तुति देंगे तथा शेष सदस्य तकनीकी व अन्य कार्य में सहयोगी रहेंगे।

तीन घंटे में राम जन्मोत्सव, स्वयंवर तथा राज्याभिषेक का पूरा वर्णन दिखाया जाएगा। बीकानेर से पूर्व इस रामलीला का मंचन राजस्थान सहित भारत के शहरों व विश्व के अलग-अलग देशों में किया जा चुका है। 325 फुट लम्बे व 80 फुट चौड़े बहुमंजिला विशाल रंगमंच पर इस भव्य श्रीरामलीला में लाइट्स, विजुअल, फीचर्स एवं सेटअप को इस तरह से व्यवस्थित किया गया है कि यह मंचन सिनेमा के पर्दे पर जैसे मंचित होती प्रतीत होती है।


Share This News