ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250227 WA0015 कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि, 12 लाख से अधिक को मिलेगा लाभ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, जयपुर। राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राज्य सरकार ने सौगात दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि को स्वीकृति दी है। अब राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जो एक जनवरी 2025 से लागू होगा।

केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि के एक सप्ताह बाद उठाया गया है। राज्य के करीब 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इसके अलावा, पंचायत समिति और जिला परिषद कर्मचारियों को भी यह बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडया के जरिए कहा कि, ‘नव वर्ष विक्रम संवत (2082) एवं नवीन वित्तीय वर्ष 2025-26 के विशेष उपलक्ष्य पर हमारी सरकार ने सातवें वेतनमान के तहत राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है। हमारी सरकार राज्य के समस्त कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के कल्याण एवं उनके जीवन स्तर में सतत सुधार हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।’


Share This News