ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 124 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धमकी देने के मामले में 4 पुलिसकर्मी निलम्बित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। चार पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को केन्द्रीय जेल से धमकी देने का मामला।

जेल के एडीजीपी रूपिंदर सिंह ने बीकानेर पहुंचकर केन्द्रीय जेल का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता में यह बात कही। उन्होनें बताया कि एक पुलिसकर्मी की संदिग्धता प्रकरण में पाई गई है। आरोपी को जेल में मोबाइल व सिम उपलब्ध करवाई गई। जो लापरवाही की क्षेणी में आती है।

जेलों में सघन तलाशी अभियान चलाने के दिशा निर्देश भी दिए है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आठ सौ जेल प्रहरियों की भर्ती होगी। उसके बाद सुरक्षा व्यवस्था में मजबूती मिलेगी।

फिलहाल होमगार्ड व अन्य सुरक्षाकर्मियों की मदद ली जा रही है।  इस मौके पर जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल व बीछवाल थानाधिकारी गोविन्द सिंह भी मौजूद रहे।

आज केंद्रीय जेल से सीएम भजन लाल शर्मा को धमकी मिलने का मामला सामने आया। जिसके बाद जेल प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई।धमकी के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद केंद्रीय जेल में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

तलाशी अभियान के बाद आरोपी आदिल गिरफ्तार कर लिया गया। आदिल से मोबाइल भी बरामद हुआ है। बीकानेर जेल और पुलिस की संयुक्त रूप से कार्यवाही की हैं।

singh 16228515793551181626 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धमकी देने के मामले में 4 पुलिसकर्मी निलम्बित Rajasthan News Portal राजस्थान

जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने कहा कि कैदी कि मानसिक हालत ठीक नहीं है। पहले भी नस काटने की कोशिश कर चुका है। यह बताया जा रहा है कि आरोपी आदिल को पाली से बीकानेर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है।


Share This News