ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220805 172930 11 सूरसागर में 11 हजार दीपक रोशनी से झिलमिलायेंगे शनिवार को कार्यक्रम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। भारतीय नववर्ष चैत्र प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर शनिवार को वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा सूरसागर झील परिसर में प्रतिवर्ष की भांति सांयकाल ग्यारह हजार दीप प्रज्वलन का विशेष आयोजन रखा गया है।

इस संबंध में गुरुवार को नगर निगम के सामने स्थित सेवा समिति कार्यालय मे एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सदस्यों को कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।

सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शनिवार शाम को होने वाले इस विशाल दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर पूर्व क्षेत्र की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवबाड़ी महंत स्वामी विमर्शानंद गिरि जी महाराज, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य और अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने सभी सनातन धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में इस विशाल दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में उपस्थित होने और सहयोग की अपील की है।


Share This News