ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250321 213531 बीकानेर के व्यापारियों ने दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। दुर्घटनाओं से उद्योग जगत व्यथित – राठी
बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के कार्यालय परिसर में गत दिनों में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा रखी गई। इस सभा में दिवंगत आत्माओं को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष जुगल राठी कहा कि बीकानेर में गत दिनों में कई ऐसी दुर्घटनाएं हुई है जिनमें एक ही परिवार के कई सदस्यों का देहान्त हो गया।

जिनमें देशनोंक के पास छः लोगों की श्रीडूंगरगढ के पास तीन लोगो की एवं शहर के वल्लभ गाॅर्डन इलाके में तीन लोगो के देहान्त की घटनाओं ने पूरे बीकानेर के लोगों को विचलित कर दिया है। सचिव संजय सांड ने कहा कि इन दुर्घटनाओं के साथ ही बीकानेर का जवान जो कोलायत के हदा गांव का निवासी था काल के क्रूर हाथों ने जवान को भी हमसे छीन लिया।

सीआरपीएफ बिहार में तैनात 24 वर्षीय पुखराज कडेला का हृदयघात से निधन की घटना न केवल मुझे अपितु बीकानेर के जनमानस को व्यथित किया है। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने संवेदनाएं व्यक्त की जिनमें कमल बोथरा, भंवर राम कूकणा, रामनिवास गोदारा, महेन्द्र दूसाद, सुनील राठी, प्रेम शंकर जोशी, शांतिलाल कोचर, शंकर अग्रवाल, सुशील यादव, मनोज सोलंकी, विजय बाफना एवं मनोज कल्ला उपस्थित थे।


Share This News