ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
FB IMG 1741617778987 कार्रवाई : आधा दर्जन मिठाइयों के नमूने लिए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

होली के अवसर पर पुरानी गजनेर रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर और मिष्ठान प्रतिष्ठान का किया निरीक्षण, लिए 6 नमूने

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। होली के त्यौहार के मद्देनजर राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध के नेतृत्व में सोमवार को भी नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा पुरानी गजनेर रोड स्थित मैसर्स प्रियंका कोल्ड स्टोर तथा मेसर्स रूप चंद मोहन लाल एंड संस प्राइवेट लिमिटेड पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। मैसर्स प्रियंका कोल्ड स्टोर पर दो माह से ज्यादा पुराना मावा नहीं मिला। मैसर्स रूप चंद मोहन लाल एंड संस की निर्माण ईकाई पर साफ सफाई संतोष जनक पाई गई। फूड हैंडलर्स का मेडिकल रिकार्ड तथा पेस्ट कंट्रोल का रिकॉर्ड सही पाया गया। फूड लाइसेंस प्रिंसिपल डिस्प्ले पर था, तथा फ्लाई कैचर लगा रखा था। फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड नहीं मिला जिसे तुरंत लगाने तथा फूड हैंडलर्स के यूरिनल को निर्माण ईकाई के अलग बनाने के, डस्टबिन को ढकने तथा जूते एवं चप्पल को निर्धारित स्थान पर खोलने के निर्देश प्रदान किए गए। उपरोक्त कार्रवाई में मावा, मीठा मावा, काजू कतली, गुलाब जामुन, रसगुल्ला तथा बादाम कतली दही, के कुल 6 नमूने लिए गए।
उपरोक्त कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार,श्रवण कुमार वर्मा,भानु प्रताप सिंह तथा राकेश कुमार गोदारा शामिल रहे।


Share This News