ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250310 WA0048 scaled त्यौहारों के दौरान बरकरार रहे बीकानेर की गंगा जमुनी संस्कृति : जिला कलेक्टर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित
Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) श्री रमेश देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सौरव तिवाड़ी सहित शांति समिति के जिले के सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि होली तथा रमजान सहित आगामी दिनों में आने वाले विभिन्न त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारा बीकानेर की परंपरा के अनुसार बना रहे। उन्होंने कहा कि बीकानेर शहर अपनी गंगा जमुनी तहजीब के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है। इस परंपरा को बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

जिला कलेक्टर ने कहा कि 13 मार्च को होली, 14 मार्च को धुलंडी तथा रमजान माह एवं ईद के त्यौहार के मध्यनजर आपसी सौहार्द बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि इस दौरान सोशल मीडिया पर किसी प्रकार के अनावश्यक संदेश प्रसारित नहीं करें। खुशी के पर्व को आपसी समन्वय के साथ मनाएं। किसी प्रकार की परेशानी होने की स्थिति में पुलिस और प्रशासन को तत्काल सूचित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्यौहारों के दौरान पुलिस और प्रशासन पूर्ण मुस्तैद रहेगा। आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में शांति समिति के सदस्यों की सकारात्मक भूमिका है।
बैठक में त्यौहारों के दौरान पानी और बिजली की आपूर्ति सहित साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे।


Share This News