ताजा खबरे
देशभर के प्रमुख समाचार* एक नज़रआज 15 जिलों में फिर मौसम बिगड़ेगा, इतने दिन तक बारिश के आसार85 लाख रुपये की दही हांडी पर महिला गोविंदा टोली का कब्जा, बीकानेर में हुए कार्यक्रमवार्ड 73 में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में हुई सभाचुनाव : अलबेला चुनाव और पार्टियों का विरोध! नेताओं में टेंशन, मारपीट मामले में शहर अध्यक्ष ने कही ये बातजिला उद्योग संघ में मतदान जागरूकता अभियान,युवा उद्यमियों ने लिया शत प्रतिशत मतदान का संकल्पमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर में रोड शो कल, मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारीबीकानेर : स्टेशन रोड की इस होटल में आग, दमकलें पहुंची20 जिलों में बारिश का फिर अलर्ट जारी, यह है वजहवृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की व्यापक तैयारियां
IMG 20250309 215827 होली के माहौल में छूटे पटाखे, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने जीता Rajasthan News Portal देश
Share This News

img 20250309 2210236881004570869051030 होली के माहौल में छूटे पटाखे, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने जीता Rajasthan News Portal देश

Thar पोस्ट न्यूज। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीत लिया है। अभी होली के दिन है लेकिन देशभर में पटाखों की गूंज है। आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। 252 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

img 20250309 2247587142963607109506759 होली के माहौल में छूटे पटाखे, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने जीता Rajasthan News Portal देश
Bikaner kotegate

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के शानदार प्रदर्शन से भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। भारत ने इस तरह 2013 के बाद इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम ने चार विकेट शेष रहते जीता। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के 83 गेंदों पर 76 रनों की पारी के दम पर 49 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाकर जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने लगातार दूसरा आईसीसी खिताब अपने नाम किया। 

विराट कोहली इस चैंपियंस ट्रॉफी में लय में नजर आए। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 22 रन, पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100, न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की पारियां खेली थी, हालांकि फाइनल में कोहली का बल्ला नहीं चला। कोहली एक रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने पांच मैचों में 218 रन बनाए जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। 


Share This News