IMG 20241023 101608 20 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बीकानेर आएंगे, अधिवेशन 8 से Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारतीय रेलवे मजदूर संघ का 21वां त्रिवार्षिक अधिवेशन बीकानेर में 8 से।आगामी 8 एवं 9 मार्च 2025 को बीकानेर में आयोजित होने वाले भारतीय रेलवे मजदूर संघ के 21 वाँ अखिल भारतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन की तैयारियों को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ (यूपीआर केएस) के कार्यकर्ताओं की एक बैठक भारतीय रेलवे मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा ली गई। 

img 20250304 wa00043104888970376053204 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बीकानेर आएंगे, अधिवेशन 8 से Rajasthan News Portal देश

उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि बैठक में अधिवेशन के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गई।

अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे तथा कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अतिथियों का स्वागत समिति में शामिल दीपक अग्रवाल, राम चन्द्र अग्रवाल, भँवर सिंह राठौड़, महावीर रांका तथा जुगल राठी द्वारा किया जाएगा।

बैठक में गंगा सिंह राजपुरोहित, हनुमान दास राव, जगदीश कुमार शर्मा, आशाराम राजपुरोहित, दीनदयाल पुनिया, अशोक कुमार शर्मा, बाबूलाल सुथार, मनोहर पुरोहित सहित अनेक मौजूद थे। 


Share This News