ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 23 बीकानेर में पटवारी 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर बीकानेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(ACB) ने पटवारी को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पटवारी फसल खराबे की रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

img 20250304 1847407441225151071581222 बीकानेर में पटवारी 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

एसीबी के एडिशनल एसपी महावीर प्रसाद शर्मा के अनुसार बीकानेर के खाजूवाला के चक 23 KYD में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

एसीबी को शिकायत मिली थी कि पटवारी दीपचंद मीना किसानों से रिश्वत लेकर काम कर रहा है। फसल खराबे का मुआवजा दिलाने के लिए पटवारी से रिपोर्ट ली जाती है। इसी रिपोर्ट की एवज में 9 हजार रुपए की डिमांड की गई। पुलिस ने एडिशनल एसपी महावीर शर्मा के निर्देशन में डीएसपी महेश श्रीमाली की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता ने बीकानेर एसीबी ऑफिस को इस मामले में शिकायत की पुष्टि तीन मार्च को हुई।

एसीबी को जब लगा कि शिकायत सही है
और रिश्वत मांगी गई है। मंगलवार को ट्रेप की कार्रवाई की गई। इस दौरान जब शिकायतकर्ता ने रुपए दिए तो एसीबी टीम को इशारा कर दिया। इसके बाद मौके पर पहंची टीम ने उसे दबोच लिया।


Share This News