ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 3 ट्रेन की चपेट में आया युवक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में सिमरन होटल के सामने रेलवे लाइन पर ट्रैन की चपेट में जाने से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। इस हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ हो गई और लोगों ने खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों को सूचना दी।

यहां पर सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और जिन्होंने जीआरपी थाना और कोटगेट पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा मालगाड़ी से हुआ है। फिलहाल कोटगेट थाना अधिकारी विश्वजीत सिंह ओर जीआरपी पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर है और छानबीन कर रहे है। सेवादारों में ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब, असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत, इमरान, मोहम्मद जुनैद, ताहिर हुसैन, रमजान, मोहम्मद सतार, इरफान, अयूब आदि पहुँचे।


Share This News