ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 21 11 जिलों में बारिश के आसार, विभाग ने कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 24 घंटों में शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। आज राजस्थान के 11 जिलों में बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार जयपुर, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, नागौर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, अलवर, करौली जिलों में बूंदाबांदी हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम केन्द्र जयपुर ने बताया कि एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19-20 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। विभाग के अनुसार 19 फरवरी को फलोदी, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, सीकर, झुंझुनूं व अलवर जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने व शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। जयपुर में आज सुबह 5 बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। करीब 7.30 बजे लगातार रुक-रुक बारिश हो रही थी।


Share This News