ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 43 प्रयागराज में बिगड़ी यातायात व्यवस्था, रेलवे स्टेशन को किया बंद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर प्रयागराज में यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। इसके चलते वहां रेलवे स्टेशन को बंद किया गया है। रविवार को महाकुंभ मेले के सभी मार्गों पर कई किलोमीटर तक यातायात बाधित रहा, जाम में लोग फंसे रहे। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 13 जनवरी से नौ फरवरी तक 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। उत्तर रेलवे लखनऊ के अनुसार प्रयागराज संगम स्टेशन के बाहर भारी भीड़ की वजह से यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने में बाधा आ रही थी, ऐसे में प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद करने का निर्णय लिया गया है। अब यात्रियों को अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए प्रयागराज जंक्शन जाना होगा।

महाकुंभ के तीनों शाही स्नान यानी अमृत स्नान खत्म हो चुके हैं, पहला अमृत स्नान मकर संक्रांति को हुआ था, दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या के दिन और तीसरा अमृत स्नान बंसत पंचमी को संपन्न हो गया। इसके बाद अब अगला बड़ा और खास स्नान माघ पूर्णिमा की तिथि यानी 12 तारीख को पड़ रहा है। ऐसे में जो लोग महाकुंभ के बड़े और फलदायी स्नान की तारीख का इंतजार कर रहे थे, वे इस तारीख पर महाकुंभ जा सकते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, माघ पूर्णिमा की तिथि 11 फरवरी की शाम 06.55 बजे शुरू हो रही है, जो अगले दिन 12 फरवरी की शाम 07.22 बजे तक रहेगी। 


Share This News