ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20250208 WA0020 जैन महासभा ने किया इंडिगो की दिल्ली-बीकानेर की पहली फ्लाइट के पायलट बोथरा का अभिनंदन Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल ने शनिवार को इंडिगो की फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहली बार बीकानेर से रवाना हुई इस फ्लाइट के पायलट बीकानेर के आदित्य बोथरा का रविवार को बीकानेर जैन महासभा द्वारा अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर जैन महासभा अध्यक्ष विनोद बाफना ने कहा कि यह जैन समाज के साथ पूरे बीकानेर के लिए गौरव का विषय है कि बीकानेर से दिल्ली गई पहली फ्लाइट ले जाने का श्रेय बीकानेर के लाडले को मिला। उल्लेखनीय है कि आदित्य बीकानेर के वरिष्ठ चिकित्सक स्व. विजय बोथरा के पुत्र हैं।

इस अवसर पर जैन महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन बद्धानी ने बताया कि जैन समाज के युवा आदित्य ने बीकानेर का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने डॉ. विजय बोथरा के समाज सेवा के भावों को रेखांकित किया।
सह-मंत्री विजय बाफना ने कहा कि सिविल एविएशन जैसे महत्वपूर्ण विभाग में बीकानेर के युवाओं को आगे आने अच्छे संकेत हैं। यह बीकानेर के लिए अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादाई है। इस दौरान आदित्य बोथरा ने अपने अनुभवों को साझा किया और प्रशिक्षण के दौरान की स्मृतियों के बारे में बताया।


Share This News