ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 33 प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

img 20250207 204749590421862526587347 प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज। आज बीकानेर शहर एवं देहात युवा कांग्रेस द्वारा बेरोजगारी, और भारतीय प्रवासी नागरिकों के अमेरिका में हुए अपमान को लेकर बीकानेर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया।
नारेबाजी और प्रदर्शन के चलते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर बलप्रयोग कर लाठी चार्ज किया गया।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी मोहम्मद शाहिद, जिला देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग,शहर जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा व देहात जिला अध्यक्ष भंवरलाल कूकना व प्रदेश महासचिव फरमान कोहरी सहित अनेक यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चोटें आई है।

यूथ कांग्रेस के जिला प्रभारी राहुल यादव ने बताया कि यह भाजपा सरकार की तानाशाही का जीता जागता उदाहरण है। जिला प्रशासन व पुलिस ने काफी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
प्रदर्शन में मौजूद देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि जब और जहाँ भी बेरोजगारी से परेशान युवाओं ने प्रदर्शन किया है बीजेपी सरकार ने हर बार उन पर लाठीचार्ज किया है।

प्रदर्शन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष लक्की खान, कोलायत विधान सभा अध्यक्ष रिछपाल सीगड़, मनोज चौधरी, रक्षित सोनी, रामनिवास सारण, हसरत कोहरी,गिरधारी कूकना, संजय भाटी , पार्षद अब्दुल सत्तार, फिरोज भाटी, मयूर खान, सोहेल खान, मनोज कूकना,अकरम अली, संजय भाटी अदनान भुट्टा आकाश लोहिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत बर्खास्त करे, अन्यथा कांग्रेस सड़को पर करेगी उग्र प्रदर्शन – यशपाल गहलोत

युवा कांग्रेस के साथियों पर बीकानेर पुलिस का बर्बरता पूर्वक लाठिया बरसाना निंदनीय है लाठी चार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत बर्खास्त नहीं किया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की रहेगी यह कहना है शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत का उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अवाम के हक की बात लगातार उठाती रही है उठाती रहेगी लेकिन जिस तरह भाजपा सरकार में प्रशासन अपनी गुंडागर्दी पर उतरा है जो कि लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास है जिसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा समय रहते जिला प्रशासन पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करे अन्यथा परिणाम भुगताने को तैयार रहे जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने कहा कि भाजपा सरकार सत्य को लाठी गोली के दम पर दबाना चाहती है लेकिन भूल जाती है कांग्रेस का हर एक सिपाही देश की आन बान शान और अस्मिता की लड़ाई को अंत तक लड़ना जानता है लाठी चार्ज की महासचिव रवि पुरोहित, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, ने निंदा करते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की


Share This News