ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250207 WA0014 अवैध खनन सामग्री परिवहन करता ट्रक किया जब्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर।अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) के निर्देश पर हुई कार्यवाही। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) श्री रमेश देव द्वारा शुक्रवार को बिना ई-रवन्ना अवैध खनन सामग्री से भरे हुए ट्रक को जब्त करवाया गया।
श्री रमेश देव ने बताया कि शोभासर-नाल रोड पर विजिट के दौरान उन्होंने यहां से एक ट्रक गुजरते हुए देखा। जांच करने पर ट्रक के साथ ई-रवन्ना नहीं पाया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पुलिस और खान विभाग के सहयोग से इसे सीज करवाया।

इसे नाल पुलिस थाने को सौंप दिया गया है तथा खान विभाग द्वारा इसके विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध खनन, ओवरलोड और नियम विरुद्ध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।


Share This News