ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 5 बीकानेर में 1 करोड़ रुपये की ठगी, पैसा डबल करने का लालच दिया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में एक करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपली चौक क्षेत्र में दोपहर एक युवक अपने बच्चे, लड़के व पत्नी के साथ एक मकान के आगे धरना लगा कर अपने पैसे लौटाने की गुहार की। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। युवक ने बताया कि उसका नाम सूरज गुप्ता है। वह मूल रूप से यूपी के जौनपुर जिले का रहने वाला है। मुंबई की निजी कंपनी में काम करता है। करीब दो-ढाई साल पूर्व उसकी पहचान नोखा के सुरेश बजाज के साथ हुई। सुरेश ने उसे रुपए इन्वेस्ट करवाकर डेढ से दो गुना फायदा करने का झांसा दिया। शुरू में सूरज ने एक-दो बार छोटी रकम बजाज को दी जो उसने तय समय में डेढ गुणा करके लौटा दी। इसके बाद बजाज के कहने पर उसने अपने सहित अपनी कंपनी में काम कर रहे 8-10 लोगों के रुपए लेकर सुरेश बजाज को दे दिए। ये रकम लगभग एक करोड़ रुपए थी। बाद में पैसे वापस मांगने पर आनाकानी करने लगा। सुरेश ने उन्हें लाखों रुपए के चेक दिए, वे सभी बाउंस हो गए। मुंबई में उसने सुरेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। उसके बाद भी उसे न्याय नहीं मिला। चारों तरफ से निराश होने के बाद वह अपने परिवार सहित नोखा पहुंचा आया है। जब तक उसे रुपए नहीं मिलेंगे, वह यहां से नहीं जाएगा। उसने परिवार सहित आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।

इसकी सूचना मिलने पर नोखा पुलिस के एएसआई राजूराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक से पूछताछ की। युवक ने सुरेश बजाज के खिलाफ नोखा थाने में भी रिपोर्ट लिखवाई है।


Share This News