ताजा खबरे
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद
IMG 20230527 154542 2 राजस्थान में 134 पीटीआई बर्खास्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में PTI भर्ती में गड़बड़ी  के बाद 134 पीटीआई को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के पांच कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि दोषियों से वसूली के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्पेशल ऑपरेशन टीम ने PTI भर्ती को लेकर 243 शारीरिक शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि कांग्रेस सरकार के वक्त हुई पीटीआई भर्ती में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है। शिक्षा विभाग की ओर से की गई शुरुआती जांच के बाद हमने 134 शारीरिक शिक्षक, जिन्हें नियुक्ति दे दी गई थी। उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया है।

हालांकि 33 अभ्यर्थी कोर्ट से स्टे लेकर आ चुके हैं, इसके साथ ही 243 में 19 ऐसे अभ्यर्थी थे जिन्हें अपॉइंट ही नहीं किया गया था। 10 ने जॉइन नहीं किया था, जबकि 33 अभ्यर्थी कोर्ट से स्टे लेकर आ चुके हैं। इनके खिलाफ शिक्षा विभाग कोर्ट में लड़ाई लड़ेगा। भर्ती परीक्षा में पेपर लीक में शामिल ओम प्रकाश बिश्नोई को भी शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। विभाग के पांच कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है, जबकि 30 को निलंबित किया गया है। जिनकी आगामी जांच की जा रही है। इसके साथ ही 47 पर नियम अनुसार कार्रवाई जारी है।


Share This News