ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 118 16वीं विधानसभा का तृतीय सत्र 31 से, नियंत्रण कक्ष के ये है नंबर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सोलहवीं विधानसभा का तृतीय सत्र 31 जनवरी को आरम्भ होगा। इस दौरान प्राप्त होने वाले प्रश्नों, ध्यानाकर्षण विशेष उल्लेख, प्रस्तावों आदि का जवाब समय पर भिजवाने के लिए 31 जनवरी से जिला कलक्टर कार्यालय के कमरा नम्बर 5 में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0151-2226031 हैं।

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि नियंत्रण कक्ष प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मचारी विधानसभा प्रश्नों से संबंधित कार्य भी सम्पादित करेंगे। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचन्द मीना (दूरभाष 0151-2226002, मो.न. 9414232100) होंगे। नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कार्मिक प्रशासनिक अधिकारी, नियंत्रण कक्ष की देखरेख में प्रतिदिन प्राप्त होने वाले प्रश्नों का रजिस्टर संधारित करेंगे व प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे शाखावार प्राप्त एवं निस्तारण प्रश्नों की सूचना प्राप्त कर नवीनतम स्थिति से प्रभारी अधिकारी को अवगत करवाएंगे।


Share This News