ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 116 सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सड़क सुरक्षा को लेकर बुधवार को गंगाशहर के शान्ति बाल निकेतन एवं शान्ति इंग्लिश एकेडमी के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। इसे वार्ड पार्षद सुमन छाजेड ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के मुख्य चौराहों से होती हुई गुजरी। रैली नगर का भ्रमण करने के बाद विद्यालय में आकर समाप्त हुई। पार्षद सुमन छाजेड एवं जितेन्द्र कुमार बालेचा ने छात्रों को, अध्यापकों एवं उपस्थित सभीजन को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ भी दिलाई।
पार्षद ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके हम स्वयं की और सामने वाले की भी जान बचा सकते हैं। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएंगे। कार चलाते समय हमेशा सीट-बेल्ट बांधेंगे। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करेंगे।

हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा अपने स्वजन से पालन कराएंगे। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहने का प्रण भी दिलाया गया। जितेन्द्र कुमार बालेचा ने कहा कि अधिकतर मार्ग दुर्घटनाएं यातायात नियम का पालन न करने के कारण होती हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि यातायात नियमों का अनुपालन खुद करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मार्ग दुर्घटना में अगर कोई घायल दिखता है तो संवेदना दिखाते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित करें, जरूरी हो तो उसे अस्पताल तक भेजने में मदद करें यह सच्ची मानवता है।
शिक्षिका निशा शर्मा ने कहा कि स्कूल में करुणा क्लब बहुत सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। इसमें विद्यार्थियों और आम जनता को सड़क सुरक्षा की दिशानिर्देश का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि वर्ष भर करुना क्लब की विभिन्न गतिविधियां जैसे नशा मुक्ति, बाल संरक्षण आदि कईं तरह की जन जागरूक को लेकर चलती रहती हैं।


Share This News