ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 18 कलेक्ट्रेट के 66 कार्मिक पदोन्नत, जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। कलेक्ट्रेट के राजस्व मंत्रालयिक, वाहन चालक और चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के 66 कार्मिकों की पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने विभागीय पदोन्नति समिति की अभिशंसा पर यह आदेश जारी किए हैं।

आदेश अनुसार संस्थापक अधिकारी के दो, प्रशासनिक अधिकारी के 6, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 10, सहायक प्रशासन अधिकारी और वरिष्ठ सहायक के 23-23 तथा जमादार और वाहन चालक के एक-एक पद पर पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं।

सभी पदोन्नत कार्मिकों को आगामी आदेश तक अपने पद पर यथावत कार्य करने तथा पदोन्नति उपरांत कार्य ग्रहण करने की सूचना आगामी 7 दिनों में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
पदोन्नति आदेश जारी होने पर कलेक्ट्रेट के राजस्व मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह गौड़, मनीष शर्मा, हनुमान आचार्य, लीलाधर बोहरा, सुनील बिश्नोई, निजी सहायक शिवकुमार व्यास सहित अन्य कार्मिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।


Share This News