ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 108 सर्दी को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अनुमान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। इन दिनों दिन में अच्छी धूप से गर्मी का सा अहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने सर्दी का दौर फिर से शुरू होने की बात कही है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो-तीन दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार है। विभाग के अनुसार इस दौरान ठंडी हवाएं भी चलगी। इसके कारण फरवरी के दूसरे सप्ताह तक हल्की ठंड बनी रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार 28 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं और पाली शामिल हैं। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 30 और 31 जनवरी को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फरवरी के दूसरे सप्ताह तक सर्दी का असर रहेगा। हालांकि होली तक शीत हवाएं चलती है।


Share This News