ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250128 WA0029 माणक अलंकरण समारोह, जनसंपर्क श्रेणी में आचार्य और लेखिका श्रेणी में बीकानेर की डाॅ. व्यास को अर्पित किया सम्मान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। माणक अलंकरण समारोह मंगलवार को जयुपर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित हुआ। इस दौरान वर्ष 2022, 2023 और 2024 के माणक अलंकरण प्रदान किए गए। इनमें वर्ष 2024 के लिए जनसंपर्क कर्मी श्रेणी का विशिष्ट पुरस्कार उपनिदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य तथा राजस्थानी महिला लेखिका श्रेणी का पुरस्कार डाॅ. रेणुका व्यास को दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत थे। अध्यक्षता हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुधि राजीव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली, सिविल लाइंस विधायक श्री गोपाल शर्मा तथा पद्मश्री श्री सीपी देवल मौजूद रहे।
आचार्य और व्यास को सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र, श्रीफल, माला, शॉल, पेन और सात हजार रूपये नकद प्रदान किए गए।


Share This News