ताजा खबरे
बीकानेर जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी, कुल 41 वार्डमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर आएंगे, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लाभार्थियों से संवाद…लेकिन अब इस स्थान परपितृ पक्ष 26 सितंबर से, क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ !पश्चिमी राजस्थान में होगा ‘तरंग शक्ति’ लड़ाकू विमान चीरेंगे आसमान की खामोशीडिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
blvyas2 बीकानेर के भंवरलाल व्यास नेशनल गेम्स में होंगे राजस्थान टीम के मैनेजर Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स में राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा राजस्थान की 421 खिलाड़ियों और 110 अधिकारियों कि 26 खेल संघों कि टीम 38 वे नेशनल गेम्स में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। इस प्रतिष्ठित आयोजन में तीरंदाजी खेल भी उत्तराखंड में आयोजित होगा, जिसमें बीकानेर के भंवरलाल व्यास राजस्थान टीम के मैनेजर के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे।

द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान के सचिव राहुल व्यास ने  बताया कि भंवरलाल व्यास राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी खिलाड़ी रहे हैं और पिछले कई वर्षों से तीरंदाजी के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में बीकानेर की “द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान” ने उल्लेखनीय प्रगति की है। संस्थान के अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने तीरंदाजी खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए अनेक नवाचार किए हैं। 

38वें नेशनल गेम्स में तीरंदाजी का आयोजन 31 जनवरी से 5 फरवरी तक उत्तराखंड में किया जाएगा। राजस्थान टीम का दल 31 जनवरी को उत्तराखंड पहुंचेगा।

भंवरलाल व्यास की इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बीकानेर के खेल प्रेमियों और तीरंदाजी समुदाय ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व से राजस्थान टीम को नेशनल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।


Share This News