ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 48 15 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा विक्षोभ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी कर बताया कि राजस्थान में आने दो तीन दिनों में मौसम फिर बदलने वाला है। विभाग की माने तो 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है. इस नये मौसमी तंत्र विकसित होने से मौसम में बदलाव दिखेगा। इससे कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। विभाग ने उदयपुर, कोटा, जयपुर समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। बीते दिन रविवार को प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी दर्ज की गई. जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार रविवार सुबह कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा और कहीं कहीं पर शीत दिवस से अति शीत दिवस दर्ज किया गया. चूरू जिले के सादुलपुर में सबसे अधिक 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. राज्य में जैसलमेर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Share This News