ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 51 भूकंप के झटकों से धरती हिली, सुनामी की चेतावनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। तिब्बत के बाद जापान में भूकंप के झटकों धरती कांप गई है। सुनामी का भी एलर्ट जारी हुआ है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई है। इस बारे जापान मौसम विज्ञान एजेंसी का कहना है कि जापान के क्यूशू में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के बाद तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान या लोगों के हताहत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप का केंद्र मियाजाकी प्रांत में था। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, सुनामी की लहरें एक मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं। भूकंप रात को 9 बजकर 19 मिनट (जापान के समय के अनुसार) पर आया और इसके तुरंत बाद मियाजाकी प्रांत के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई। प्रशांत बेसिन में ज्वालामुखियों के आर्क, रिंग ऑफ फायर और फॉल्ट लाइन के किनारे स्थित होने के कारण जापान अक्सर भूकंप की चपेट में रहता है। 


Share This News