ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250112 WA0003 एमजीएसयू : राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर के संयोजन में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष के रूप में बोलते हुए कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पुस्तकें पढ़ने पर बल देने की बात कही जिससे राष्ट्र के दिव्य पुरुषों और विराट संस्कृति के बारे में उनकी जानकारी अद्यतन रहे।
इससे पूर्व डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. मेघना शर्मा ने मंच से स्वागत भाषण में विवेकानंद के शिकागो सम्मेलन के उद्बोधन को सम्मिलित करते हुए उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने की उपयोगिता व प्रासंगिकता पर संक्षिप्त चर्चा की। आयोजन में एमजीएसयू के विभिन्न विभागों के शिक्षक, अधिकारी व विद्यार्थी शामिल रहे।


Share This News