ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220726 123123 2 बीकानेर में निर्माण कार्य के दौरान फायरिंग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर शहर में निर्माण कार्य के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। गंगाशहर थाना क्षेत्र के सुजानदेसर में रविवार को दीवार निर्माण कर रहे मजदूरों और परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मामले के अनुसार आरोपियों ने मौके पर फायरिंग की, पत्थरबाजी की और मारपीट की, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। इस संबंध में शिवप्रकाश कच्छावा ने घेवरचंद सांखला, अर्जुन, विशाल जैनाराम, साजन, मुकेश सांखला, राकेश, रमेश, मनीष, तेजू और महेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्रार्थी ने बताया वह अपनी पत्नी भगवती और मजदूरों के साथ अपनी खातेदारी जमीन पर चारदीवारी बनवा रहा था।  इस बीच आरोपी हथियार, लकड़ियां और पत्थर लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने पत्थर फेंके, जिससे मजदूर भागने को मजबूर हो गए। शिवप्रकाश और उनकी पत्नी ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मुकेश ने शिवप्रकाश की कनपटी तौल तान दी और भगवती के साथ अभद्रता की। मारपीट, पत्थरबाजी की यह घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक युवक पिस्तौल लहराता हुआ नजर आ रहा है। आरोपियों ने लगभग आधे घंटे तक पत्थरबाजी करते हुए उत्पात मचाया और पुलिस के आने से पहले भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट में घायल शिवप्रकाश और उनकी पत्नी का इलाज कराया गया है।


Share This News